Noida Media Club में पत्रकारों की एक आपात बैठक संरक्षण मंडल ने पंकज पाराशर को Noida Media Club से बर्खास्त कर दिया

0
186

Noida Media Club

Noida।पंकज पाराशर प्रकरण में आज उस समय नया मोड़ आया जब उनके जेल जाने के बाद आज बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों की एक आपात बैठक करते हुए संरक्षण मंडल ने पंकज पाराशर को Noida Media Club से बर्खास्त कर दिया।

संरक्षण मंडल के सदस्यों ने कहा कि जब तक न्यायालय उनको निर्दोष साबित नहीं कर देती तब तक उनको सदस्यता नहीं मिलेगी।इस बैठक में नोएडा के अधिकतर पत्रकारों ने भाग लिया।बैठक के दौरानसंरक्षण मंडल के सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों को यह बड़ा फैसला दु:खी मन से करना पड़ रहा है। इसके साथ ही Noida Media Clubके उपाध्यक्ष रहे रिकूं यादव को क्लब से निलंबित कर दिया गया है।

वही Noida Media Club की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया गया।बैठक में तय किया गया है कि नोएडा मीडिया क्लब के विधिवत चुनाव होने तक वरिष्ठ पत्रकारों की 9 सदस्यीय समिति क्लब का पूरा काम-काज संभालेगी।समिति में रामपाल रघुवंशी, विनोद शर्मा, मनोज त्यागी, सुरेश चौधरी, संतोष सिंह, संजीव यादव, मुखराम सिंह, अमित चौधरी, मनोहर त्यागी को शामिल किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अनिल निगम, आरपी रघुवंशी, मनोज त्यागी, विनोद शर्मा, मुखराम सिंह, देवेंद्र बैसोया, संतोष सिंह, सुरेश चौधरी, अनिल चौधरी, संजीव यादव, विनोद राजपूत, अनुराग सिंह, मनोहर त्यागी, जेपी सिंह, राजकुमार चौधरी,भूपेन्द्र चौधरी, अमित चौधरी, अरूण सिन्हा, इमरान खान, अखलाल, वीरेन्द्र मलिक, अशोक दुबे, ए.के लाल, सुनील श्रीवास्तव, विजय गौड़, राजकुमार अग्रवाल, दानिश अली, आरबीएस यादव, संजय घोष, धीरेंद्र दीवाना, पवन त्रिपाठी, किशन शर्मा, कुणाल जायसवाल,

हिमांशु शुक्ला, सुश्री सुमन चौधरी, जगदीश शर्मा, बलराम पांडेय, संजय राय, गिरीश नारायण, बलबीर सिंह, पवन राज सिंह, श्रीकांत सिंह, संजय घोष, मुकेश गुप्ता, कंचन भारद्वाज, सुरेश चौरसिया, सनम यादव, अकरम, अनीश, हिमांशु जैन, साजिद अली, रमेश शर्मा, मनोहर त्यागी, प्रमोद शर्मा, प्रमोद मिश्रा, प्रवेश चौधरी, अमर सैनी, प्रवीण बहल,अशोक दुबे, योगेश राणा, धीरेंद्र अवाना, रंजीत पांडे,अमित गुप्ता व राजेश शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here