Noida Media Club की कार्यकारिणी के लिए 31 जनवरी को चुनाव

0
288

Noida Media Club

Noida Media Club के कार्यकारिणी ने आगामी चुनाव कार्यक्रम की सूचना दी है.

क्लब के मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में एल. बी. सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में रवि संदूज को नियुक्त किया गया है।इन दोनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।चुनाव प्रक्रिया के तहत एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और तीन कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे।आपको बता दे कि नोएडा मीडिया क्लब की कार्यकारिणी के लिए चुनाव31 जनवरी 2025 को होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरु होगी।

परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा।चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार 19 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।मतदाता सूची पर 20 जनवरी 2025 शाम 3 बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

नामांकन पत्रों का वितरण 21 जनवरी 2025 से शुरु होगा और यह प्रक्रिया 23 जनवरी दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी।22-23 जनवरी को शाम 3 बजे तकनामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है।इसी दिन शाम 5 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Noida Media Club

वही नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया 24 जनवरी शाम 4 बजे तक पूरी होगी।वैध नामांकन की अंतिम सूची शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी।बता दे कि चुनाव में भाग लेने के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क दस हजार रुपए,महासचिव पद के लिए सात हजार 500 रुपए,कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच हजार रुपए,
कार्यकारिणी सदस्य के लिए ढाई हजार रुपए और नामांकन पत्र की फीस 500 रुपए रखी गई है।

चुनाव अधिकारी एल. बी. सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे समय पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और क्लब के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करें।

सहायक चुनाव अधिकारी रवि संदूज ने जानकारी दी कि सभी गतिविधियों की जानकारी क्लब के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।Noida Media Club का यह चुनाव क्लब के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here