Noida Media Club में हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन

0
144

Noida Media Club

Noida Media Club हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को Noida Media Club में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर 29 स्थित Noida Media Club में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने आज पत्रकारिता के समक्ष आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी को पुष्प अर्पित कर की गयी और वर्ष 1826 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ़ शुरू किए गए पहले हिंदी समाचार पत्र “उदंत मार्तंड” को याद किया गया, जिसके बाद मुख्य वक्ताओं द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र नारायण मौजूद रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री और मंजरी चतुर्वेदी मौजूद रहीं ,इस मौके पर मौजूदा समय में पत्रकारिता को लेकर आ रही चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई

कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड आई ए एस अधिकारी डॉ योगेंद्र नारायण ने कार्यक्रम में आए मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए मौजूदा समय में पत्रकारिता की चुनौतियों को लेकर चर्चा की,वहीं वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकार चौतरफ़ा पर दबाव में काम कर रहे हैं, ऐसे में अपने अंदर की पत्रकारिता को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती है,इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मंजरी चतुर्वेदी में कहा कि जिस तरह से देश की सीमा पर सैनिक अपना हुनर, पराक्रम और शौर्य दिखा रहे हैं, वैसे ही हर पत्रकार अपनी पत्रकारिता जीवन में छोटी-छोटी लड़ाइयां हर रोज लड़ता है।

संगोष्ठी के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को नोएडा मीडिया क्लब द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम के दौरान Noida Media Club के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, महासचिव जयप्रकाश सिंह,सचिव जगदीश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मनोज वत्स एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह,मुखराम सिंह,विनोद शर्मा,सुरेश चौधरी,मो. आज़ाद,संजीव यादव ,ऋषिपाल अरोड़ा,वीरेंद्र मलिक,निरंकार सिंह,विनोद

राजपूत,,दानिश अज़ीज़,अमित सिंह,विजय लक्ष्मी,नीता सिंह,अरुण सिन्हा,नंद गोपाल वर्मा,चारुल शर्मा, प्रवेश चौधरी,अमित शुक्ला,अरविंद शुक्ला,प्रिया राणा,निशांत शर्मा, विनायक गुप्ता, वरुण श्रीवास्तव,पवन राज,अकरम चौधरी,अशोक दुबे,संदीप त्रिपाठी, मोहम्मद इमरान,रमन ठाकुर,गौरव शर्मा,हिमांशु बहुगुणा,सुमन चौधरी,संगीता चौधरी,अंजना भागी,नीलम भागी आदि शहर के सभी सम्मानित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here