गांवों की पैतृक जमीन पर Noida Development Authority तोडफोड बंद करे

0
369

Noida Development Authority के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नोएडा। न्यायालय में लंबित मामले में स्टे होने के बावजूद भी Noida Development Authority द्वारा शहदरा गांव सैक्टर-142 नोएडा निवासी हातम सिंह भाटी की पैतृक जमीन पर तोडफोड के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना आज 22 वें दिन भी लगातार जारी रहा।

बताते चले कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना आवेदन संख्या 1186 /2024 Noida Development Authority के सीईओ डाॅ लोकेश एम और चार अन्य को उच्च न्यायालय ने कोर्ट आफ कन्टेम का नोटिस जारी किया है धरना स्थल पर 21 फरवरी को हुई महापंचायत में Noida Development Authority के ओएसडी महेन्द्र प्रसाद व अन्य पदाधिकारियों ने समस्याओ के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय लेकर किसानों के दिल्ली कूच करने के आवाह्न को स्थागित कराया था लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नही किया गया

जिससे नाराज किसानों का आक्रोश बढता जा रहा है धरने की गति तेज करने को लेकर आज बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव कन्नौज, जिलाध्यक्ष कन्नौज प्रताप सिंह व प्रदेश के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर चर्चा की।

Protest against Noida Development Authority
नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने पदाधिकारियों से धरना स्थल पर शीघ्र बड़ी महापंचायत कर रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास के घेराव के लिए दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है। दिल्ली कूच करने की तारीख की घोषणा धरना स्थल पर सभी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद की जायेगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व युवा प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Read This Also: नोएडा प्राधिकरण की नीतिओं के खिलाफ किसान हुये लामबंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here