BJP के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी
Noida आज राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के आवास पर BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के समग्र विकास, संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। श्री चौधरी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, आम जनता तक उनके लाभ की पहुँच तथा संगठनात्मक समन्वय के विषय में अपने विचार साझा किए।पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने दीर्घ राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव के आधार पर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं के मनोबल को सुदृढ़ करने, जनसंवाद को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि BJP की शक्ति उसकी विचारधारा, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भाव में निहित है।इस अवसर पर पंकज चौधरी ने कलराज मिश्र से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए प्रदेश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव एवं मार्गदर्शन को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताया।श्री मिश्र ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे।यह भेंट न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह भाजपा की परंपरा—वरिष्ठों के मार्गदर्शन एवं अनुभव से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व प्रदेश की सेवा करने को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है।इस अवसर पर उतर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई, फोनरवा चैयरमैन योगेन्द्र शर्मा,संरक्षक त्रिलोक शर्मा,राजेंद्र शर्मा,खुर्रम रिज़वी,अनिल पाडें आलोक चौहान,नितिन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

