Noida Authority
Noida : स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन प्राप्त करने और शहर को अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए Noida Authority लगातार जन जागरूकता और प्रवर्तन की दिशा में काम कर रहा है।
गौरतलब कि 1 जुलाई 2022 से केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी के अनुपालन में Noida Authority द्वारा शहर में प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य अधिकारी इंदुप्रकाश सिंह एवं परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य गौरव बंसल द्वारा सेक्टर-4 स्थित फुटॉमिक ग्रुप का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कॉम्प्लेक्स में संचालित विभिन्न क्लाउड किचन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था तथा परिसर में गंदगी फैलाई जा रही थी। टीम ने मौके पर एशिया किचन, औह! कलकत्ता, हाका, कारीगिरी, बोबा भाई एवं समोसा पार्टी नामक क्लाउड किचनों से लगभग 120 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की। साथ ही, फूड वेस्ट को नालियों में बहाने जैसी लापरवाही पर भी सख़्त चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान अभिज्ञानम्,आईईसी एक्सपर्ट (मैसर्स गाइडेड फॉर्च्यून समिति), एनजीओ गाइडेड फॉर्च्यून समिति के सदस्य एवं स्थानीय पुलिस भी उपस्थित रहे।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
