Noida Authority के अधिकारियो को ही आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया।
Noida: किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भू-माफिया और कमजोर लोगों को तबाह करने वाले उत्पीड़कों को किसी भी कारण से बचाया नहीं जाना चाहिए। शून्य प्रतिरोध की रणनीति अपनाते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। यह बात राज्य के केंद्रीय पादरी का कहना है. वैसे भी शासन के अनुरोध के बाद भी क्षेत्र में भू-माफिया स्थानीय संगठन का परीक्षण करते नजर आ रहे हैं.
ऐसा तब है जब ऐसे भू माफियाओं के खिलाफ बाबा का बुलडोजर चल चुका है।ऐसा ही एक मामला गौतमबुद्ध नगर के हाईटेक सिटी नोएडा है।जहाँ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुँचे Noida Authority के अधिकारियो को ही आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया।Noida Authority के अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।वही कुछ लोग फरार है।आरोपियों की पहचान नोएडा सेक्टर-43 निवासी चिराग नेहरा और नोएडा सर्फाबाद निवासी सुमित यादव के रुप में हुयी।

आपको बता दे कि रविवार को Noida Authority की टीम नोएडा के सेक्टर-104 के स्टार्लिंग मॉल के पीछे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने गयी थी।आरोप है कि कुछ लोगों ने Noida Authorityकर्मियों के साथ मारपीट की और डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। Noida Authority के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज़ कर कार्रवाई शुरु कर दी है।इस मामले दो लोग चिराग नेहरा और सुमित यादव को गिरफ्तार।बता दे कि सुमित यादव सर्फाबाद निवासी सपा नेता महेंद्र यादव का बेटा है।
सपा नेता महेंद्र यादव इस समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव है।सोचने वाली बात ये है कि भाजपा सरकार में भी जब ऐसा होगा तो आम आदमी कहा जायेगा।अब देखना होगा आम लोगों को गुमराह करके उनकी जमापूंजी लूटने वाले ऐसे भू
माफियाओं पर बाबा का बुलडोजर कब चलता है।एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है।
Visit Our Social Media Pages:-
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar