Noida 30 दिसंबर को जेवर टोल प्लाजा पर किसान करेंगे महापंचायत

0
205

किसान एकता महासंघ

Noida. सोमवार को जेवर क्षेत्र के रिल्का कस्बे में किसान एकता महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसका संचालन चैनपाल मुक्कदम व संचालन नीरज कसाना ने किया।

बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों के वाहनों के लिए टोल फ्री की समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन करने की योजना तैयार की गई। आंदोलन में क्षेत्र भर से सैकड़ों किसान भाग लेंगे।बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के दौरान किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर रोष है। संगठन के युवा राष्ट्रीय महासचिव अमित नागर ने बताया कि बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

साथ ही लोगों से 23 दिसंबर को जेवर टोल प्लाजा पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से किसान मांग कर रहे हैं कि जिन किसानों की जमीन यमुना एक्सप्रेसवे में गई है, उनके वाहनों को टोल फ्री किया जाए। लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे किसानों में रोष है। साथ ही इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें विकास कसाना को जिला उपाध्यक्ष, पंकज कसाना को जिला सचिव, इंद्रजीत कसाना (कल्ला) को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर अतर सिंह प्रधान, लेखराज सिंह, फिरे कसाना, देशराज कसाना, बाबा विदेश नागर, जगबीर भाटी, हरेंद्र कसाना, गिर्राज कसाना, गंगाराम, अरविंद, ओमेंद्र सिंह, राज खटाना, आदेश नागर, सुरेंद्र भड़ाना, रोहतास, राजीव कसाना, संदीप कसाना व कर्मवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here