Noida सपा ने संत रविदास जयंती के साथ-साथ किया पी डी ए पंचायत का आयोजन

0
297

संत रविदास जयंती

Noida  सपा Noida महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में आज सेक्टर 123 अंबेडकर सिटी में रविदास जयंती मनाई गई साथ ही साथ वहां पी डी ए पंचायत का भी आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि संत रविदास ना केवल एक आध्यात्मिक गुरु थे , बल्कि समाज में समानता और प्रेम का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में बिना भेदभाव के प्रेम और एकता की सीख दी l।

जिसके कारण वह भक्ति मार्ग के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि संत रविदास के बताएं मार्ग पर चलकर ही देश और समाज की दशा- दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि देश की खुशहाली व संविधान की रक्षा के लिए पी डी ए का मजबूत होना जरूरी है पी डी ए की मजबूती से हर वर्ग सुरक्षित रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन गौरव यादव के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में रामवीर यादव, अनुराग यादव , बबली शर्मा, राम सहेली,मिन्टू यादव उर्फ योगेश प्रधान,विनीता यादव, पूजा पटेल ,उषा देवी ,यासमीन, रजनी गुप्ता ,सिल्पी ,अनिता, लता, अरुण ,देवपाल ,गौरव ,मोनू ,प्रिंस ,मकसूद ,आबिद, सोहिल ,यादराम ,तेजी ,जितेंद्र ,पप्पू पंडित ,प्रेम, नसीम ,अननू ,संजू ,सचिन, रामनिवास ,राकेश, आकाश ,बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here