Noida : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली

0
198

Noida दबंगों ने रास्ता मांगने पर युवकों को मारी गोली 

Noida के थाना फेस-3 पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तारकरते हुए उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने मामूरा गांव मेंरास्ता मांगने पर दो युवकों के पैर में गोली मार दी थी। बुधवार देर रात को हुई इस घटना के बाददोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार परदो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदाकारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उपाध्याय (25) और रवि शर्मा (32) केरूप में हुई है। इन दोनों को थाना क्षेत्र के डंपिंग ग्राउंड के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकिया गया है।

Noida : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली
Noida : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली

बता दें कि बहलोलपुर गांव निवासी रोहित यादव प्लॉट से मिट्टी कूड़ा उठाने का कामकरता है। रोहित बुधवार रात को अपने ट्रैक्टर चालक ध्रुव के साथ मामूरा गली नंबर 7 में खाली पड़ेप्लॉट से कूड़ा उठाने के लिए जा रहा था। गली में ही मामूरा निवासी आजाद बैसला अपने साथियों केसाथ कार से जा रहा था।रोहित ने कार चालक से रास्ता देने के लिए कहा तो आजाद और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरूकर दी। इसके बाद आजाद अपने घर गया और वहां से अवैध हथियार और लाठी-डंडा लेकर आया।

इसके बाद रोहित और ध्रुव पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों को जमीन पर लिटाकरपैर में गोली मार दी गई थी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-Noida : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here