Noida रामलीला में सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी

0
85

श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति

Noida  श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति द्वारा आयोजित सेक्टर 62 स्थित रामलीला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर रामलीला की शुरुआत कराई गयी।रामलीला समिति द्वारा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।व्यापार मंडल द्वारा रामलीला के इस भव्य एवं विशाल आयोजन पर अपना सनातन धर्म निभाते हुए रामलीला समिति के अध्यक्ष डी.पी. गोयल,मुन्ना शर्मा,राजेंद्र गर्ग एवं रामलीला मंचन कर रही समिति के अध्यक्ष को व्यापार मंडल की तरफ से सम्मान प्रतीक देकर इस भव्य और विशाल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, राहुल भाटिया महासचिव, फूल सिंह यादव संगठन महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, सचिव सुनील वर्मा, के.के. अग्रवाल (CA), तनवीर, डॉ जे एस बेदी, पंकज एबटृ, प्रभात मुद्रा, नीरज समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राम लीला में प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here