Noida मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर युवा क्रांति सेना ने जताई आपत्ति छात्रों के लिए रियायत की मांग

0
191

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)

Noida दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा हाल ही में किए गए किराया बढ़ोतरी के निर्णय के खिलाफ युवा क्रांति सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र भेजा है, जिसकी प्रतियां डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और परिवहन मंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।युवा क्रांति सेना ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली मेट्रो राजधानी की जीवनरेखा है,जिससे प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की होती है।संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि डीएमआरसीपहले से ही यात्रियों से प्राप्त किराए और विज्ञापन राजस्व के कारण लाभ की स्थिति में है, ऐसे में यह किराया बढ़ोतरी पूरी तरह अनावश्यक है और छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालती है।


संगठन ने मांग रखी है कि छात्रों को राहत देने के लिए तुरंत विशेष रियायत नीति बनाई जाए, जिसमें छात्रों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा, या कम से कम 50% किराया छूट, या रियायती पास उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया गया है।युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष ने कहा कि हमें आशा है

कि सरकार और डीएमआरसी निश्चित ही इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सकारात्मक कदम उठाएगी अन्यथा हम कोर्ट का सहारा लेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here