Noida में शादी समारोह में दर्दनाक घटना बेटे की मौत के सदमे में पिता की भी जान गई

0
225

सेक्टर-46 स्थित बारात घर में दर्दनाक घटना

Noida थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-46 स्थित बारात घर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेने आया था, उसे अपने वाहन में मूर्छित अवस्था में पाया गया।

उसे उपचार के लिए नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतघोषित कर दिया। मृतक के पिता को जैसे ही यह पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है, वहभी सदमे में आ गए तथा उनकी भी मौत हो गई। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमारसिंह ने बताया कि मनीष कुमार उम्र 52 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शताब्दी एनक्लेव बीती रात कोसेक्टर-46 स्थित बारात घर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने बताया किवह बारात घर के बाहर अपनी कार में बैठे थे, तथा कार में बैठे-बैठे वह मूर्छित हो गए।

कुछ लोगों नेउन्हें कार में बेसुध हालत में देखा तथा उन्हें सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में उपचार के लिएभर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आज तड़के जैसे हीमृतक के पिता को बेटे की मौत की सूचना मिली।

वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए, तथा उन्हेंहृदय घात हो गया, तथा उनकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here