Noida में रफ्तार का कहर, नशेबाज कार चालक ने दो इंजीनियरों को कुचला,

0
278

Noida  रफ्तार का कहर

Noida के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल के पासएकअज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल जा रहे दो इंजीनियरोंको कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मौकेपर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक नशेकी हालत में कार चला रहा था। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को सुभाष पांडे 30 वर्षतथा नीरज पांडे 30 वर्ष मूल निवासी उत्तराखंड सेक्टर-62 के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभीएक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दिया।

अत्यंत गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरोंने नीरज पांडे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सुभाष का उपचार चल रहा है, उसकीहालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

चालककी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों नोएडा के विभिन्न कंपनियों में इंजीनियर के रूपमें काम करते थे। घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दे दी गई है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here