Noida में मौसम ने ली करवट हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

0
459

Noida में अचानक बदला मौसम

Noida शहर में सोमवार सुबह बूंदाबांदी से नोएडा में अचानक मौसम बदल गया।हल्की बारिश के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है। इसके साथ ही कोहरा भी बढ़ गया। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर Noida और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण हल्की बारिश की संभावना है। 24 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धूप निकलने की संभावना नहीं है।

Noida में मौसम ने ली करवट हल्की बारिश से बढ़ी ठंड
Noida में मौसम ने ली करवट हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। इस तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं, 24 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। 25 से 27 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 27 तारीख को ही गरज के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में वातावरण में छाई स्मॉग की चादर से लोगों को राहत मिलेगी। शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा में AQI अभी भी बेहद खराब की श्रेणी में है।

यहां कई जगहों पर AQI 350 और कुछ जगहों पर 267 दर्ज किया गया। बारिश के बाद इसमें सुधार होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी और हवा चलने की वजह से ठंड का एहसास होगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here