Noida में मनायी गयी महर्षि वाल्मीकि जयंती,निकाली शोभा यात्रा

0
98

महर्षि वाल्मीकि जयंती

Noida अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वाल्मीकि रामायण के पाठ से हुयी।

इस अवसर पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।शोभा यात्रा का आरंभ नोएडा के सेक्टर-50 जे जे कॉलोनी से सेक्टर-78 होता हुआ Noida के होशियारपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर में इसका समापन हुआ।शोभा यात्रा में सभी को संबोधित करते हुए रविंद्र प्रधान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सच्चाई, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया।उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों मेंसंगठन सचिव सतपाल गुरुजी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल प्रधान,संगठन कार्यकर्ता संजय वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here