Noida भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया अपने संविधान के अनुसार कार्यकारिणी में बदलाव।

0
385

भारतीय किसान यूनियन

Noida : शहर के किसानों की समस्याओं के लिए संघर्षरत भारतीय किसान यूनियन मंच द्वारा अपनी कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। दो साल का समय पूर्ण होने के बाद मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

मंगलवार को Noida के सेक्टर 29 स्थित Noida मीडिया क्लब में भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक मंडल द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में काम कर रही कार्यकारिणी के 2 साल पूर्ण होने के बाद संरक्षक मंडल की सहमति से संगठन की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें विमल त्यागी को भारतीय किसान यूनियन मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है,मनमिंदर भाटी को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है, वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर गौतम लोहिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस भाटी और रोहतास चौहान को बनाया गया है।

वही अमित भाटी जोखाबाद बुलंदशहर को मेरठ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।वही चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, वही सागर नंबरदार को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,साथ ही अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर तैनात किया गया है वही गजेंद्र बसोया को राष्ट्रीय सचिव और अलकेश बेसोया को यूथ विंग का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है, उमंग पंडित को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।

अशोक चौहान को दोबारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं उमेश चौहान राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर वीर सिंह मास्टर को जिम्मेदारी दी गयी है,वही डीपी चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष और जगवीर भाटी और हरीश खारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस मौक़े पर पर नवनियुक्त अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे जोश से शहर के किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करेगी,वरिष्ठ लोगों का संरक्षण और युवाओं का जोश मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर तीनों प्राधिकरणों से लड़ेंगे और उन्हें उनका हक दिला कर रहेंगे ।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here