Noida ब्याज के पैसों से परेशान युवक ने दी जान

0
266

Noida सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में बाप-बेटे के परेशान करने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

युवक के शव को पंखे से लटकता देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची थाना फेस-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में 23 वषीर्य दीपक शाह परिवार के साथ रहता था। दीपक ने ब्याज के पैसों और आर्थिंक तंगी के कारण पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को दी शिकायत मृतक के भाई दिनेश शाह ने बताया कि दीपक ने सतीश मकवाना और उसके बेटे रितिक से ब्याज पर कुछ रुपये लिए थे। परिजनों का आरोप है कि दीपक से आरोपियों ने अधिक ब्याज लगाकर एक लाख रुपये वसूल किए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। जब दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बस इसी बात से परेशान होकर दीपक ने आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here