Noida फर्जी कंपनी के जरिए जालसाजी करने वाला गिरफ्तार

0
348

Noida नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी

Noida थाना सेक्टर-58 पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर तैयार किए गए फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक, ट्रांजेक्शन डिटेल, कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

आरोपी की पहचान पूरन कुमार टिमोथी के रूप में हुई है। आरोपी ने नोएडा के सेक्टर-57 में क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली थी। अब तक वह 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। वह इसका मैनेजिंग डायरेक्टर है।डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित की बेटी को झांसा देकर कनाडा में नौकरी दिलाने का वादा किया। बदले में उससे 2 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर लोगों को कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देता था।

जब कोई ग्राहक फंस जाता तो वह फर्जी ऑफर लेटर बनाकर उन्हें दे देता था। वह पासपोर्ट, वीजा व अन्य दस्तावेजों के नाम पर लोगों से दो से तीन लाख रुपये लेता था। उन्हें वापस नहीं करता था। उनके लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। उसके कार्यालय से भारी मात्रा में फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक, ट्रांजेक्शन डिटेल, कंप्यूटर व लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं।पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ कंपनी चला रहा था। वह विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से अपने खाते में पैसे डलवाता था।

लोगों को ठगकर वह फर्जी तरीके से यह कंपनी चला रहा था। आरोपी क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की आड़ में वरीना ट्रैवल्स नाम से कंपनी चलाता है। जिसके जरिए वह ज्यादातर लोगों से फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर वीजा व पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पैसे लेता था।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here