Noida :दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

0
97

दीपावली मिलन समारोह

Noida शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सैक्टर 12 में अपने वार्षिक लखी भोग बासमती राइस दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

लखी भोग बासमती राइस के मालिक बाबूलाल पारीक एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजक बाबूलाल पारीक का श्रीफल एवं पटका पहना कर स्वागत किया तथा अन्य उपस्थित गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया गया।तत्पश्चात महासचिव रंजू माथुर द्वारा सभी सदस्यों को दीपावली के दीप प्रज्वलन करने के लिए आमंत्रित किया गया।सभी ने मिल कर फूलों की रंगोली एवं स्वस्तिक को सजाया।संस्था के सभी सदस्यों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम रखी गई थी ।

संस्था सभी सदस्य भारत वर्ष के चारों दिशाओं के पारंपरिक परिधानों को पहने नजर आए। खाने-पीने के स्टालों में भी चारों दिशाओं के पारंपरिक व्यंजन परोसे गये थे।सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम को एक नवीनता देते पारुल माहेश्वरी और सरिता गुप्ता ने विभिन्न खेलों के माध्यम से अधिकांश सदस्यों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हर वर्ग के सदस्यों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।तंबोला में अधिकांश सदस्यों ने अत्यंत उत्साह पूर्ण भाग लिया एवं आनंद लिया । कार्यक्रम में तीन लकी ड्रा एवं एक अर्ली बर्ड प्राइज भी दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक आर पी सोनी, महेंद्र शाह, अनिल अग्रवाल, अंजनी सर्राफ, विजय सोनी, आर सी बजाज, जी सी माहेश्वरी, अरविंद सोनी, पवन शर्मा, जीवन जैन, के सी गुप्ता, जुगल किशोर भारती, प्रदीप मेहता, प्रकाश ईनाणी, विष्णु गोयल,अनिल जैन, नरेश सोडाणी, विक्रम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, वी एन पारीक, जी सी पारीक, दिनेश चांडक सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here