Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida :डॉक्टर पीयूष द्विवेदी बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर...

Noida :डॉक्टर पीयूष द्विवेदी बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर के चेयरमैन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Noida।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित और देश के अग्रणी उद्योगपतियों में से एक डॉ पीयूष द्विवेदी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर का चेयरमैन घोषित किया गया।

वह यूपी से अकेले उद्यमी हैं। जिन्हें ग्रीन एनर्जी पर काम करने के लिए प्रतिष्ठित फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने देश के महत्वाकांक्षी ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के पथ प्रदर्शक के रूप में स्वीकार किया है।डॉ पीयूष द्विवेदी नोएडा में स्थापित अपनी कंपनी के माध्यम से भारत के महत्वाकांक्षी ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के अग्रणी के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। वह सरकार के जैव ईंधन नीति पर काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर का चेयरमैन बनने पर कारोबारियों और व्यापारियों में खुशी है।

संस्था की ओर से वाइस चेयरमैन संजय रस्तोगी, राजकुमार गर्ग, डॉक्टर संजय गुप्ता, मुख्य संरक्षक डॉक्टर डीके गुप्ता, अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल , कोषाध्यक्ष नरेश बंसल,महासचिव राहुल भाटिया ने डॉक्टर पीयूष द्विवेदी का चेयरमैन बनने पर अभिवादन किया।बता दे यह संस्था 1973 में स्व श्याम बिहारी मिश्र द्वारा स्थापित संगठन है।18 जनवरी को संगठन के 52 साल पूरे हो रहे है।

इस दिन डॉ पीयूष द्विवेदी को चेयरमैन को शपथ दिलाई जाएगी।साथ ही वार्षिक उत्सव एवं संगीत संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र