Noida ग्रीन बेल्ट में मिला युवक का शव हत्या की आशंका

0
209

Noida ग्रीन बेल्ट में मिला शव

Noida थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 की ग्रीन बेल्ट में मंगलवार रात पुलिस को एक युवक का शव मिला।

पुलिस को वहां से एक तमंचा और चार कारतूस भी मिले। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खोड़ा थाने के पास सेक्टर-62 स्थित ग्रीन बेल्ट में 40 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई तो पता चला कि युवक के सिर में गोली लगी हुई है। इससे उसका चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा था। वहां एक तमंचा और चार कारतूस पड़े मिले।

इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने तमंचा कनपटी पर रखकर खुद को गोली मारी है। नजदीक से गोली लगने से सिर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। प्रथम दृष्टया पुलिस को लग रहा है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। हालांकि युवक के दाहिने हाथ पर ओम लिखा हुआ है। उसने नीले रंग के जूते और नीले रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के नाम पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क किया गया है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here