Noida किसान आंदोलन में गिरफ्तार किसानों की रिहाई है प्राथमिकता : सचिन शर्मा

0
252

भारतीय किसान यूनियन

Noida अजगर सेना की किसान विंग भारतीय किसान यूनियन (अजगर) की सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी को संगठन के आगामी विस्तार को देखते हुए सोमवार को नोएडा के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भंग कर दिया गया है।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि नए पदाधिकारियों एवं समितियों जल्द गठन किया जाएगा। भाकियू (अ.) पूर्व की भांति ही पूरे मनोयोग से किसानों से सम्बंधित विषयों एवं समस्याओं का हल कराने एवं किसानों के जीवन स्तर में सकरात्मक बदलाव लाने के लिए कृत संकल्पित है।अगले सप्ताह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और संगठन का नए सिरे से गठन किया जाएगा।भाकियू अजगर के संरक्षक नंदकिशोर गुर्जर भी उपस्थित रहें।गौतमबुद्धनगर के कचेडा गांव में आयोजित किसान दिवस पर कार्यक्रम में भाकियू अजगर के पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा के रुप में याद किए जाते हैं।

किसानों के लिए उनका समर्पण इतना ज्यादा रहा है कि उनके जन्मदिन को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।वहीं इस दौरान लोनी से विधायक व भाकियू अजगर के संरक्षक नंदकिशोर गुर्जर ने भी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रधांजलि अर्पित कर कहा कि देश के विकास की रीढ़ है किसान और आज देश एवं प्रदेश में किसानों स्थिति में सुधार आया है।

किसानों का जीवन स्तर उठे और उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में संगठन कार्य कर रहा है।वहीं पं सचिन शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन में गिरफ्तार किये गए किसान भाईयों की रिहाई को लेकर प्रदेश सरकार से वार्ता हुई है और मा. मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि सरकार सदैव किसानों से वार्ता एवं उनके समस्याओं के समाधान के पक्ष में रही है।

संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर सभी विषयों का हल करवाने का कार्य करेगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-Noida ओवरस्पीडिंग और हंगामा करने वाले 76 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here