Noida कांग्रेस के नेताओं ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

0
341

पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

Noida आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एव कोडिनेटर बागपत प्रभारी सतेन्द्र शर्मा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल का नेता बनाए जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनके दिल्ली आवास पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के सहप्रभारी लियाकत चौधरी ने बताया कि आज सब कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से दिल्ली आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा बताया कि हरियाणा के लोकप्रिय नेता को प्रदेश में कांग्रेस दल के नेता बनाए जाने पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को पगड़ी बांधकर पटका पहनाकर व गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं व बधाई दी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यतेन्द्र शर्मा,अल्पसंख्यक नेता लियाक़त चौधरी,पूर्व प्रदेश सदस्य बागपत प्रभारी सतेन्द्र शर्मा,नोएडा महानगर के महासचिव दयाशंकर पांडये सहित कांग्रेस ज़न उपस्थित थे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here