spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को हटाया...

Noida कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को हटाया जाये : मुकेश यादव

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान

Noida कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

इसी को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सैक्टर 19 पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अभद्र, अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की गयी है। संवैधानिक पद पर आसीन विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश, नारीशक्ति और सेना का अपमान है।

Noida कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को हटाया जाये
Noida कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को हटाया जाये

हम मोदी की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटाया जाए।प्रदेश सचिव पुरूषोतम नागर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपाई मंत्री का बयान पूरी भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है, भाजपाई एक सैनिक में भी राष्ट्र धर्म को नहीं बल्कि धर्म को देखते हैं।

इस मौके पर स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया पवन शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पीसीसी फिरे सिंह नागर, पीसीसी यतेंद्र शर्मा ,संजय तनेजा, राजकुमार त्यागी, रामकुमार शर्मा, कैप्टन पी एस रावत, विक्रम चौधरी, मधुराज, वीरों देवी, सतीश, शिवम,आकाश, हिमांशु,लोकेश, प्रवीण, नरेन्द्र,राम नरेश, विकाश,राहुल, अभिषेक एवं अरुण प्रधान सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र