Noida एनईए भवन में शोक सभा का आयोजन मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

0
96

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Noida अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से आहत एन ई ए परिवार ने आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे एनईए भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया।

जिसमे सभी मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर Noida एंटर प्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं है यह दुख का पहाड़ है जो ना जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है ।वो विमान सिर्फ एक मशीन नहीं थी वो एक चलती हुई उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने थे , कोई भारत का था, कोई विदेश से था, कोई किसी की माँ थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, कोई नौकरी के सफर में था,कोई छुट्टी मनाकर वापस आ रहा था।

लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी। मन व्यथित है, हृदय मौन है और आँखें नम है । हम उन सभी परिवारों के साथ हैं जो आज अपनों को खो बैठे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जो इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति दे और जो इस समय पीड़ा में हैं उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे।आज न भाषा काम आती है, न तर्क , बस एक बात कहनी है कि हम आपके साथ हैं पूरी मानवता आपके साथ है और हमारा एन ई ए परिवार और देश हर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली , उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव , राहुल नैय्यर , राजन खुराना , कमल इलेक्ट्रा ,आलोक गुप्ता , अजय अग्रवाल ,इंद्रपाल खांडपुर,पीयूष मंगला , नीरू शर्मा , एस के जैन, सुधीर गोयल सहित काफ़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here