Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,पहुंचे कई संगठनों...

Noida :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,पहुंचे कई संगठनों के पदाधिकारी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Noida  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद गौतमबुद्ध नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन डॉ.पीयूष द्विवेदी ने अपनी पूरी कार्यकारिणी समिति के साथ विधिवत शपथ ग्रहण की। उनके साथ वाइस चेयरमैन संजय रस्तोगी, राजकुमार गर्ग एवं डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया एवं अमित पोरवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इसके अतिरिक्त संगठन में संरक्षक मंडल के रूप में डॉ. राजेश गुप्ता, नवरतन अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. वी.के. गुप्ता, अजय बाथला, प्रवीण भारद्वाज, के.के. बंसल एवं कार्तिक गुप्ता शामिल हैं।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सतनारायण गोयल एवं डॉ. विकास बंसल, संगठन मंत्री के रुप में फूल सिंह यादव तथा उपाध्यक्ष के रुप में उमानंदन कौशिक, नरेंद्र चोपड़ा, संजय कोहली, नवनीत जैन,विक्रम सेठी एवं के.के. अग्रवाल को मनोनीत किया गया।साथ ही सचिव पद पर मनोज गोयल, सुनील पांडेय, सुनील वर्मा, डॉ. जे.एस. वेदी, अंकित गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय कुमार लाल, एवं तनवीर को जिम्मेदारी दी गई, जबकि सह-सचिव के रूप में डी.एन. कटोच एवं धर्मवीर बंसल को नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी रहे। वहीं उपमुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने की।इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद, गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सहभागिता की।

Noida :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,पहुंचे कई संगठनों के पदाधिकारी
Noida :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,पहुंचे कई संगठनों के पदाधिकारी

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक विमला बाथम, अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद एवं गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा उपस्थित रहे।इसके साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
शपथ ग्रहण के उपरांत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी व्यापारियों और उद्यमियों की संस्थाओं को एकजुट करके उनके हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान तथा सरकार और व्यापारी समाज के बीच सेतु बनकर कार्य करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

नवगठित कार्यकारिणी के साथ मिलकर हम संगठन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्योग-अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा की हम नवगठित कार्यकारिणी के साथ मिलकर हम व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन तथा सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर हम संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र