Noida आज CBSE बोर्ड की 12वी क्लास का रिजल्ट

0
394

बेटियों की सफलता पर कांग्रेसी नेता ने किया आराध्य देव को धन्यवाद

Noida. आज CBSE BOARD बारहवीं कक्षा के परिणाम आए जिसमें पूर्व Noida महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर की दोनों बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और परिवार का नाम रोशन किया – लावण्या तंवर और वाणी तंवर ने 88% अंक प्राप्त किए। दोनों बच्चियां सरला चोपड़ा डीएवी राज्य वित्त पोषित स्कूल, नोएडा की छात्राएं हैं। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि मेरी बड़ी बेटी लावण्या तंवर ने 90% अंक प्राप्त कर हमें बहुत खुश किया है।

बेटियों की सफलता पर कांग्रेसी नेता ने किया आराध्य देव को धन्यवाद
बेटियों की सफलता पर कांग्रेसी नेता ने किया आराध्य देव को धन्यवाद

लावण्या तंवर ने खेल में भी नेशनल चैंपियन शिप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी लावण्या लगातार दो बार फुटबॉल नेशनल चैंपियन शिप में हिस्सा ले चुकी है और नोएडा का नाम रोशन कर अपने माँ बाप का ओर परिवार का नाम रोशन कर चुकी है।लावण्या तंवर का आगे लक्ष्य यूपीएससी में टॉप कर देश की सेवा करने का है।वही वाणी तंवर ने अग्रेजी में स्कूल टॉप करते हुए 98 अंक हासिल किए है।

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने स्कूल के सभी अध्यापकगणों का ओर अपने आराध्य देव श्री बाँके बिहारी जी का धन्यवाद किया और कहा कि श्री बाँकेबिहारी जी की कृपा हमेशा ऐसे ही मेरी बेटी पर बनी रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

नोएडा आज CBSE बोर्ड की 12वी क्लास का रिजल्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here