Noida सेक्टर-115 सोरखा गांव में बिना मान्यता के चल रहे आर्य कन्या गुरुकुल और गौ शाला सील

0
285

बिना मान्यता के चल रहे आर्य कन्या गुरुकुल और गौ शाला सील

Noida। सेक्टर-115 सोरखा गांव में बिना मान्यता के चल रहे आर्य कन्या गुरुकुल और गौ शाला को शिक्षा विभाग ने सील कर दिया है। यहां रह रही लड़कियों को अभी सेक्टर-44 के महामाया बालिका इंटर कॉलेज में रखा गया है। इनके पेरेंट्स से संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में अगर पेरेंट्स इनको महामाया बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ाना चाहते है तो दाखिला कराया जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आसपास के लोगों ने बिना मान्यता के चल रहे इस गुरुकुल की शिकायत प्रशासन से की थी। यहां आर्य कन्या गुरुकुल वेदधाम और श्री कृष्ण गोशाला संचालित हो रही थी। ये सरकारी जमीन पर बना हुआ था। यहां करीब 50 लड़कियां रहकर पढ़ाई कर रही थी। जिसमें से 15 पहले चली गई थी। ये सभी अलग-अलग राज्यों की रहने वाली है। गुरुकुल में गोशाला भी थी जिसे भी सील किया गया।

शिकायत मिलने पर जारी किया था नोटिस

इससे पहले भी गुरुकुल पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया था। डीआई ओएस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 47 छात्राएं यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले 14 साल से इसे संचालित किया जा रहा था। इसके बाद भी गुरुकुल प्रबंधक ने मान्यता के लिए अप्लाई नहीं किया।

गुरुकुल के लिए अनिवार्य है कि वह उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता ले।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here