Noida: विधायक और सामाजिक संगठन की पहल पर Noida बनेगा और बेहतर

0
205

Noida: विधायक और सामाजिक संगठन की पहल

Noida आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह के आवास पर सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर एवंचैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के साथ Noida विधायक पंकज सिंह की एक जरूरी मीटिंग हुयी जिसमें संस्थानों ने अपने शहर में चल रहे कामों की जानकारी दी।

इसके साथ ही नोएडा के 110 सामाजिक संगठनों के ऐक्टिव एनजीओ ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी विधायक के साथ साझा की।पंकज सिंह ने कहा कि जल्द ही वह सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर शहर को बेहतर बनाने का अभियान चलाएंगे जिसमें अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

इसमें नोएडा प्राधिकरण , पुलिस और प्रशासन के सामने समस्याओं और समाधानों की चर्चा और निराकरण किया जाएगा।इस दौरान नोवरा के महासचिव पुनीत राणा उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here