श्रीमद्भागवत कथा
Noida सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
कलश पूजन के उपरांत बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बैंड पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा ब्रम्हचारी कुटी से सेक्टर 82 के पॉकेट 12, पॉकेट 7 , एलआईजी, एमआईजी सेक्टर 93 एस के प्रथम , गेझा गांव होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापित की गई।

यज्ञाचार्य पंडित मनोहर दीक्षित द्वारा वैदिक रीति से पूजन कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां डाली गईं। कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने पहले दिन की कथा का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा को भक्तों को सुनाया। जन्म जन्मांतर के पुण्यों का जब उदय होता है तो हमें श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 29 अप्रैल को भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा।
इस अवसर पर महंत ओम भारती जी, कुटी व्यवथपक विकास भारती, फलाहारी महाराज, सहदेव त्यागी,शिववृत तिवारी, रवि राघव, गोरे लाल, अशोक कुमार, विष्णु शर्मा, गोपेश पाण्डेय, सुमित दीक्षित, रमेश चंद शर्मा, सतपति जी सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।