Noida भंगेल एलिवेटेड रोड का जल्द होगा उद्घाटन अभी थोड़ा काम बाकी

0
149

भंगेल एलिवेटेड रोड

Noida शहर में बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड को बनाने वाली कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में नोएडा के समाजसेवी एवं नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर द्वारा दाखिल की गयी आरटीआई में सेतु निगम ने जानकारी दी है की अबतक नोएडा प्राधिकरण द्वारा उन्हें एलिवेटेड रोड बनवाने हेतु 500 .87 करोड़ रुपए भुगतान किये गए हैं

इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम यह भी कहता है के जुलाई के अंत तक एलिवेटेड रोड का काम जारी रहेगा।बता दे कि नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनवाये जा रहे भंगेल एलिवेटेड रोड को पिछले कई सालों से बनाया जा रहा है और इसका काम ख़त्म ही नहीं हो पा रहा था,लेकिन यह बीरबल की खिचड़ी अब पकने वाली है,एलिवेटेड रोड बन चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।नोवरा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की एलिवेटेड रोड तो लगभग बन चुका है लेकिन उसके नीचे पड़ने वाली भंगेल, सलारपुर एवं बरोला मार्केटों का हाल बेहाल है , नीचे रोड टूटे हुए हैं , पानी भरा हुआ है और सीवर खस्ता हाल हैं।

Noida भंगेल एलिवेटेड रोड का जल्द होगा उद्घाटन अभी थोड़ा काम बाकी
Noida भंगेल एलिवेटेड रोड का जल्द होगा उद्घाटन अभी थोड़ा काम बाकी

अब देखना होगा की रोड शुरु होने के बाद मार्केटों का जीर्णोद्धार नोएडा प्राधिकरणकब तक करवाऐगा।जिससे मार्किट वासियों को सालों से हो रहे नुकसान की भरपाई हो सके।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here