Noida बजरंग रामलीला समिति ने निकाली शोभायात्रा,उमड़ी भीड़

0
248

Noida बजरंग रामलीला समिति

Noida: शहर में रामलीला की व्यवस्थाएं जोर-शोर से चलनी शुरू हो गई हैं. इसी समूह में बजरंग रामलीला संचालिका मंडल ने शनिवार को परेड निकाली. इसकी शुरुआत आदर्श ग्रेड स्कूल, एरिया 12 से हुई। परेड देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कुलभूषण राय नागर, वरिष्ठ महासचिव अनुराग गोविल, सचिव और मीडिया प्रभारी विनय जोशी, निर्देशक और मार्गदर्शक अशोक कुमार पाडे, शिवलाल सिंह, फिरे सिंह नागर, समाजसेवी और कांग्रेसी नेता विक्रम सेठी, अभिभावक संघ के संस्थापक मनोज कटारिया ने नारियल तोड़ कर किया।शहर के कई जगहों पर लोग यात्रा के स्वागत के लिए फूल-माला लेकर खड़े थे। यह शोभा यात्रा सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई, जो सेक्टर 11, 22 और 12 के विभिन्न ब्लॉक से होती हुई रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा की झाकी में रावण, मेघनाद, मंदोदरी, राम, सीता, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न की झाकिया भी थी। खासकर यात्रा के साथ चल रहे बैंड, कीर्तन, मंडली और शहनाई पार्टी ने लोगों का मन मोह लिया।

समिति के निर्देशक और मार्गदर्शक अशोक कुमार पांडे और सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि बजरंग रामलीला संचालिका समिति में स्थानीय कलाकारों द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जाती है। इस बार रामलीला का मंचन आगामी 3 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। 12 अक्टूबर को बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा खुले मंच में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

बजरंग रामलीला संचालिका समिति की हमेशा विशेषता दशहरा पर्व रही है। बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा जो दशहरा पर्व का मंचन किया जाता है। ऐसा मंचन दिल्ली एनसीआर में किसी भी रामलीला में नहीं किया जाता। बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा 13 अक्टूबर को भगवान श्री राम और मां सीता के राजतिलक के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन किया जाएगा।

Noida बजरंग रामलीला समिति ने निकाली शोभायात्रा
Noida बजरंग रामलीला समिति ने निकाली शोभायात्रा

 

इस मौके पर अध्यक्ष कुलभूषण राय नागर, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन पांडे, वरिष्ठ महासचिव अनुराग गोविल, सचिव और मीडिया प्रभारी विनय जोशी, सचिव हरिशंकर त्रिपाठी, संयुक्त सचिव गुरुदयाल विज, मुकेश सिंह ( जल), मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी, राहुल पांडे, निर्देशक और मार्गदर्शक अशोक कुमार पांडे, शांतनु संदल, प्रिंस तोमर समेत कई लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Paramount Golf Forest Society महापंचायत को प्रभावित करने के लिए बिल्डर तरह तरह के हथकंडे अपना रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here