Noida नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दी बधाई

0
229

नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष

Noida ।आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में सुधीर पोरवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद पर पुष्टि एवं मनोनयन किया गया।

नव नियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का स्वागत उनके छलेरा स्थित निज निवास स्थान पर अंग वस्त्र पहना कर पुष्प गुच्छ देकर एवं व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेटकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा व्यापार से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं के बारे में भी अध्यक्ष को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, जेएस बेदी, कार्यालय मंत्री नवीन पोरवाल, सचिव सुनील वर्मा, शैलेंद्र पोरवाल, सुरेन्द्र गर्ग, रोहित श्रीवास्तव, पुष्कल गुप्ता एवं श्रीमती संतोष सिंह आदि बहुत से पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां भेट की।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here