spot_img
Homeजिला प्रसाशनNoida अवैध रुप से संचालित गेस्ट हॉउस होटल और बैंक्वेट हॉल होंगे...

Noida अवैध रुप से संचालित गेस्ट हॉउस होटल और बैंक्वेट हॉल होंगे सील

अवैध रुप से संचालित गेस्ट हॉउस होटल बैंक्वेट हॉलो के खिलाफ एक बड़ा अभियान

Noidaजनपद में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से काम कर रहे गेस्ट हॉउस, आवासों और बैंक्वेट हॉलो के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश पर जल्द ही इन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।वही जिला प्रशासन की सख्ती के बाद इनके संचालकों में भगदड़ मच गयीं है।अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने बताया कि जिले में ऐसे सभी संस्थानों को चिह्नित कर लिया गया है जो बिना लाइसेंस,पंजीकरण और अन्य आवश्यक अनुमतियों के बिना संचालित हो रहे हैं।इनमें कर चोरी, सुरक्षा नियमों और स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।बता दे कि नगर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Noida अवैध रुप से संचालित गेस्ट हॉउस होटल और बैंक्वेट हॉल होंगे सील
Noida अवैध रुप से संचालित गेस्ट हॉउस होटल और बैंक्वेट हॉल होंगे सील

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ऐसे मामलों में संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।वही अपर जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनपद को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का साथ दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध गतिविधि देखी जाए तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।जिला प्रशासन के इस अभियान का उद्देश्य जनपद को अवैध गतिविधियों से मुक्त करना है।

यह कदम नियमों के पालन और जनपद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-Greater noida गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र