Noida Authority के अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Noida :व्यापारियों ने Noida Authority पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार अलग-अलग कारणों से चालान किया जाताहै कभी पार्किंग,कभी अतिक्रमण, तो कभी कूड़े के नाम पर कार्रवाई की जाती।इस पुरे प्रकरण का एक वीडियो भी कुछ व्यापारियों ने बनाकर उच्च अधिकारियों तक भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को Noida के सेक्टर-51 बाजार में व्यापारियों और Noida Authorityअधिकारियों के बीच उस वक्त विवाद हो गया जबप्राधिकरण टीम ने दुकानों के बाहर सड़क पर पड़े कूड़े के आधार पर हज़ारों रुपये के चालान व्यापारियों पर जारी किए।जिसके बाद व्यापारियों नेहंगामा शुरु कर दिया।व्यापारियों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गौरव बंसल ने चालान की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों से अभद्र व्यवहार किया।वही व्यापारी राज गर्ग ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया तो अधिकारी ने उनका मोबाइल फोन सड़क पर फेंक दिया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश मंत्री मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की।लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात भी नहीं सुनी।
जिसके बाद बाजार मेंव्यापारियों की भीड़ ने Noida Authority के खिलाफ नारेबाजी शुरु की।प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि व्यापारियों के साथ अनुचित व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा और मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

