अरावली अपार्टमेंट में SIR फॉर्म कैंप
Noida सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में SIR फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए आरडब्ल्यूए की टीम ने पहल की है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि काफ़ी निवासियों को फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही थी प्रतिदिन काफ़ी लोगों को फॉर्म भरने में मदद की जा रही थी लेकिन निवासियों को फॉर्म भरने की पूर्ण जानकारी ना होने के चलते सेंट्रल पार्क में मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप लगाया गया, जिसमें बीएलओ भी उपस्थित रहे और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और बीएलओ ने निवासियों की SIR फॉर्म भरने की कई प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सहयोग दिया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा महासचिव प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष अमित रस्तोगी अविनाश कुमार अजय रस्तोगी अजय श्रीवास्तव संतराज सिंह विनोद कुमार रणधीर सिंह मुनीश बाबू सुरेश बने नागेंद्र सिंह समेत सेक्टर के काफी संख्या में निवासी मौजूद रहें।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
