“New Noida” के लिए सीईओ ने किए कई गाँवों का दौरा

0
289

New Noida

Greater noida आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी  Noida लोकेश एम. के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण एवं तहसील सिकंदराबाद की राजस्व टीम द्वारा “New Noida” में अधिसूचित ग्रामों का निरीक्षण किया गया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान
“New Noida”क्षेत्र हेतु अधिसूचित क्षेत्र में कई गाँवों का भ्रमण किया गया।

जिनमें विशेष रुप से ग्राम जोखाबाद,सांवली में अस्थाई कार्यालय हेतु भूमि की उपलब्धता एवं उपयोगिता हेतु निरीक्षण किया गया।तदोपरांत सिकंदराबाद स्थित यूपी पी॰डब्लू॰डी गेस्ट हाउस में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई एवं निर्देश दिए गयी।बैठक मेंमुख्य कार्यपालक अधिकारी Noida लोकेश एम ने कहा कि ईस्टर्न पीरिफरल एक्सप्रेसवे के साथ जहाँ जीटी रोड अलग होती है, सर्व प्रथम वहाँ से लगे हुए गांवों अधिग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

New Noida" के लिए सीईओ ने किए कई गाँवों का दौरा
New Noida” के लिए सीईओ ने किए कई गाँवों का दौरा

इसके लिए उन्होंने संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधान तथा अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ बैठक एवं समन्वय कर आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय प्रारंभ करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा लोकेश एम., विशेष कार्याधिकारी महेन्द्र प्रसाद, विशेष कार्यधिकारी क्रान्तिशेखर सिंह, महाप्रबंधक लीनू सहगल, डी.जी.एम. विजय रावल, तहसीलदार शशि कुमार तथा तहसीलदार धर्मवीर भारती आदि आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-New Noida” के लिए सीईओ ने किए कई गाँवों का दौरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here