NCR के मशहूर बिल्डर ने किया सुसाइड, कर्जा बना मौत की वजह

0
258

ड्रीमलैंड बिल्डर के नाम ने क्रासिंग रिपब्लिक में प्रोजेक्ट बनाने वाले बिल्डर
ने सुसाइड कर किया। इस घटना के बाद एनसीआर में हड़कंप मच गया। बताया जा रह है कि बिल्डर के ऊपर करोड़ों रुपये बकाया थे। वह मोटे कर्जे के नीचे आ गया, जिसकी वजह से सुसाइड कर लिया।

अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना
थाना फेस-2 के थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर-93 स्थित एक सोसाइटी में रहने
वाले पवन भड़ाना (48 वर्ष) ने सोमवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने
उसे फंदे से उतारकर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर
दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है।

बिल्डर पवन भड़ाना पर कई मुकदमे दर्ज
पुलिस मृतक के परिजनों से सुसाइड के कारण जानने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि कर्ज
के कारण पवन भड़ाना काफी दिनों से परेशान थे। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार पवन भड़ाना के खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में कई मुकदमे हैं। वह
पूर्व में जेल गए थे।

जमानत पर छूटने के बाद वह मौजूदा समय में सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में रह
रहे थे।

सुसाइड,सुसाइड,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here