नवरत्न फाउंडेशन और नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने मिलकर बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

0
259

नोएडा।नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा नए साल के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद करीब 100 बच्चों को गिफ्ट्स व गर्म कपड़े बांटे गए। नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के द्वारा नए स्वेटर बांटे गए। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा द्वारा खिलौने और जैकेट बांटे गए।

संस्था की सचिव अर्चना गुप्ता द्वारा नमकीन बांटी गई। परियोजना प्रभारी प्रतिमा तिवारी ने मौजे, गर्म कपड़े और पर्स बांटे। इसके आलावा निरु भान द्वारा हल्दीराम की मिठाई देकर बच्चों के साथ नव वर्ष मनाया।इस दौरान नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बच्चों को समानता का उदाहरण देते हुए बच्चों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी मेहनत के बल पर चाय से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर ने हम सभी को प्रेरित किया है। अगर हम कोई भी कार्य दृढ़ निश्चय से करते है तो सफलता अवश्य मिलती है।

संस्था की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी और निदेशक वनिता भट्ट ने नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।विश्वास जताया कि आप सभी के सहयोग से हमारे देश के बच्चों का भविष्य अवश्य उज्जवल और जीवन प्रकाशमय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here