MSP गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन

0
213

MSP आश्वासन अधिनियम को लागू करने सौपा ज्ञापन 

Noida: भारतीय किसान एसोसिएशन (बलराज) के कार्यकर्ताओं ने आज MSP आश्वासन अधिनियम को लागू करने का अनुरोध किया।जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित किया गया।इस ज्ञापन में संसद के अगले सत्र में MSP पर कानून बनाये जाने की मांग की।भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि MSPगारंटी कानून देश में लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर MSP गारंटी कानून बनाने की मांग की थी।

MSP गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन
MSP गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन

अब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए MSP गारंटी कानून बनाया जाना चाहिए। इसकी मांग पिछले काफी समय से किसान संगठन कर रहे हैं।आगे बताया कि 21 अगस्त को संगठन से जुड़े नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें तय किया गया था कि MSP गारंटी कानून लागू कराने की मांग को लेकर सभी जिलों व तहसीलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।उन्होंने मांग की कि संसद के अगले सत्र में MSP गारंटी कानून का प्रस्ताव पास किया जाए।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी,प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रशान्त भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष लोकेश वैष्णव,महानगर उपाध्यक्ष मदन भाटी,इरशाद ,ग्राम अध्यक्ष प्रदीप बैरागी,रविन्द्र बैरागी,दादरी ब्लाक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Visit Our Social Media Pagehiss:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-IMS हॉस्टल की छात्राओं ने मनाया जन्माष्टमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here