भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को जागरुक किया

0
369

नोएडा।आज ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में यूपी स्टेट पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का
आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह व यूपी पराओलंपिक अध्यक्ष कविंद्र चौधरी ने किया।जिसके अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 300 महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो, जैविलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप व अन्य खेलों में पूरे जोश वा उत्साह के साथ भाग लिया।इसी के साथ सभी खिलाड़ियों को मतदान जागरूकता अभियान में शामिल कर जागरूक किया गया

व मुख्य विकास आधिकारी द्वारा सभी से अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए कहा गया व भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को जागरूक किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में शेलेंद्र बहादुर सिंह, समाज कल्याण आधिकारी, लवेश शिशोदिया जिला पिछड़ा वर्ग कल्याणअधिकारी, आशीष कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण आधिकारी गौतमबुधनगर, अनीता नागर उपक्रीडा अधिकारी गौतमबुद्धनगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संध्या अवस्थी , धीरज कुमारी, डी पी एस का समस्त स्टॉफ, व उत्तर प्रदेश परापोलिंपिक के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here