प्रदेश में Law and order की स्थिति नियंत्रण से बाहर

0
245
Law and order पर नियंत्रण नहीं
Law and order पर नियंत्रण नहीं

 

नोएडा। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों के लिए वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की Law and order पर नियंत्रण नहीं रह गया है।

प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट ,डकैती, बलात्कार, जैसी घटनाएं हो रही है। उत्तर प्रदेश के बस्ती में पति के सामने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद दंपति ने लोक लाज के डर से जहर खाकर जान दे दी इससे ज्यादा घृणित कार्य और क्या हो सकता ,प्रदेश में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है।

वहीं सपा नोएडा महानगर महासचिव विकास यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने बस्ती घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व परिवार को न्याय व आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Visit Our Social Media Pages:-
YouTube:@noidasamachar
facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here