नोएडा।समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान नेता कवित गुर्जर को व लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज़ीम ज़ैदी को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा जी के द्वारा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाए गए।
कवित गुर्जर वअज़ीम ज़ैदी ने कहा की जो ज़िम्मेदारी उन्हें पार्टी ने दी हैं वह लोकसभा चुनाव में तन मन धन से दिन रात मेहनत करंगे और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मज़बूत करेंगे, वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचने का काम करेंगे।