देवरिया में एक ही परिवार के छह 6 सदस्यों को एक खूंखार ने मौत के घाट उतार दिया

0
214

अंतरराष्ट्रीय शूटर, किसान नेता तथा संयुक्त किसान मजदूर संगठन
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने कहा कि देवरिया में एक ही परिवार के छह 6 सदस्यों को एक खूंखार ने
मौत के घाट उतार दिया और सरकार चुप है। सरकार सिर्फ ब्राह्मण का वोट लेने के लिए ही बैठी हुई है।
वे सेक्टर-93 में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सरकार को ब्राह्मण का दर्द नहीं
पता है। भाजपा सरकार में 2014 के बाद से कितने ब्राह्मण की हत्या हुई। कितनों के घर बुलडोजर चले,
पूरा डिटेल इस देश के सामने है। 10 बीघा जमीन की जो कीमत आकी गई वह 6 लोगों की जान से
आंकी गई है जिसमें मासूम बच्चा भी था।

आज क्राइम के मामले में उत्तर प्रदेश कितना आगे है। डबल
इंजन की सरकार कितना काम कर रही है। आप ही अच्छे से देख रहे हैं। अब जरूरत है 2024 में
ब्राह्मण को एकजुट होने की और सरकार को सबक सिखाने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here