spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाIMS Noida :सलाम नमस्ते में जलवायु परिवर्तन पर प्रतिस्पर्धा का आयोजन

IMS Noida :सलाम नमस्ते में जलवायु परिवर्तन पर प्रतिस्पर्धा का आयोजन

IMS Noida

IMS Noida विश्व रेडियो दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्रों के लिए IMS Noida के स्थानीय रेडियो सलाम नमस्ते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रेडियो जिंगल, गीत, मॉडल, पॉडकास्ट एवं अपनी कला के माध्यम से अपने विचार को रचनात्मक रूप प्रकट किए। वहीं इस कार्यक्रम माध्यम से छात्रों को जलवायु परिवर्तन के प्रति सजग करना एवं उन्हें इस वैश्विक मुद्दे पर विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के दौरान IMS Noida के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत विचार और कलात्मक अभिव्यक्ति यह प्रमाणित करती है कि युवा पीढ़ी भी जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से ले रही है।

वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन महत्वपूर्ण मुद्दा है। युवाओं को इस समस्या के समाधान के बारे में सोचना एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रेडियो की पहुँच दूर-दराज के क्षेत्रों तक होती है, जिससे जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में यह एक सशक्त साधन बन सकता है।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सलाम नमस्ते सभी विजयी प्रतिभागियों के किए गए कार्यों को रेडियो पर प्रसारित भी करेगा। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने छात्रों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को निखारने का भी अवसर प्रदान किया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र