किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

0
354

नोएडा।आज भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम चारूल यादव को सौंपा गया।प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने बताया कि ग्राम डेरीन माजरा खेडा चौगानपुर के किसान जयसिंह की गांव के अन्दर खसरा संख्या 261 पुस्तैनी जमीन है

जिस पर किसान का मकान बना हुआ था अब किसान पुराने मकान को तोड़कर नये मकान का निर्माण कार्य करा रहा था जो मकान बनकर तैयार हो गया है लेकिन दादरी तहसील के एसडीएम व लेखपाल गांव के कुछ लोगों के साथ साठगांठ करके किसान के पुस्तैनी मकान का अवैध निर्माण बताकर लेटंर डालने नही दे रहे है जबकि राजस्व विभाग द्वारा वहां कोई अवैध निर्माण नही किया जा रहा है।

फिर भी किसान जयसिंह का प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है जिससे किसान का मानसिक संतुलन बिगड गया है।

भारतीय किसान यूनियन बलराज ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर

किसान की समस्या का समाधान
चार दिन मे नही किया गया तो 6 अक्टूबर को दादरी तहसील मे भारतीय किसान यूनियन बलराज अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी जिलाध्यक्ष अमरोहा राशिद अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here