ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम

0
307

नोएडा।आज रविवार को ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में किसान नेता विपिन खारी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कंटेनर से प्रभावित किसानों की समस्याओ को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने की और मंच का संचालन विपिन खारी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कंटेनर से प्रभावित किसानों की ज़मीनों को अधिग्रहण करते समय जो सुविधाओं के वादे किसानों के साथ किये गये थे उन सुविधाओं से किसान आज तक वंचित है।

कंटेनर में किसानों के बच्चों को रोजगार तक नही दिये गये।जिससे किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि अब भारतीय किसान यूनियन (बलराज) कंटेनर से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर बडे स्तर पर लडाई लडेगी

और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नही करेगी।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराजनागर,जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत आदि ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को संगठित होकर लडाई लडनी होगी।किसानों के सम्मान में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) मैदान में है।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए किसानों की लम्बे समय से मजबूती से आवाज बुलंद करने वाले युवा किसान नेता विपिन खारी को संगठन में जिम्मेदारी सौपते हुए उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एवं यूथ अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया जिससे संगठन को मजबूती मिली है।

विपिन खारी ने कहा कि इतने मजबूत संगठन में मुझे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने जो इतनी बडी जिम्मेदारी सौपीं है।मै अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ और मै संगठन की नीतियों पर चलकर किसानों, मज़दूरों व असहाय लोगों की आवाज मजबूती के साथ बुलन्द करने कार्य करूगां।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here