High speed canter ने आठ साल के मासूम को कुचला

0
237

High speed canter

Noida आज नोएडा में उस वक्तअफरा तफरी मच गयी जब एक एक High speed canter ने सडक किनारे खेल रहे आठ साल के मासूम को कुचल दिया।इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आरोपी चालक मौके से कैंटर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम में मच गया। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया।प्रदर्शन करने वालों ने आक्रोश में आकर पथराव भी किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आपको बता दे कि नोएडा के सेक्टर-66 स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले आठ वर्षीय धनराज कुमार गुरुवार शाम करीब 6 बजे
सड़क किनारा खेल रहा था।इसी दौरान एक High speed canter ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।मौत होने के बाद परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने रोड पर हंगामा किया।

High speed canter ने आठ साल के मासूम को कुचला
High speed canter ने आठ साल के मासूम को कुचला

मौके पर तनाव को देखते हुएपीएसी को बुलाया गया।वही कुछ लोगों ने गुस्से आकर पुलिस के ऊपर पथराव किया।पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके उनको शांत करवाया गया।

परिजनों का आरोप है पुलिस शव को जबरदस्ती छीन कर ले जा रही थी।ना मना के बाद पथराव किया गया।डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने घटना के संबंध में बताया कि गुरुवार को थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत एक्सीडेंट में एक बच्चे उम्र करीब 8 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है।ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

शीघ्र ही ट्रक चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।फिलहाल इस मामले अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida शादी करने का दबाव बनाने पर लड़की ने रची अपहरण की झूठी कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here