नोएडा में जिम संचालक के भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर किया लहूलुहान

0
402

नोएडा के भंगेल गांव में जिम संचालक के भाई को तीन लोगों ने लाठी
और डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से
भाग निकले। बताया जा रहा है कि पीड़ित पर हमला करने वाले तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुराने विवाद

के चलते युवक पर हमला किया गया है। फिलहाल घायल युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल
रहा है। थाना फेस 2 पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानिए किस बात पर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक राजवीर और धर्मवारी एक साथ मिलकर जिम चलाते थे। मनमुटाव होने पर धर्मवीर
अलग हो गया और राजवीर अकेले ही जिम संचालित करने लगा। इसको लेकर राजवीर और धर्मवीर में
कई बार कहासुनी हुई, लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया। कुछ समय पहले पप्पल ने भाई राजवीर के
जिम पार्टनर रह चुके धर्मवीर के भाई रणवीर को पीट दिया था। तभी से रणवीर बदला लेने के लिए मौके
का इंतजार कर रहा था।

मौका पाकर किया हमला
शुक्रवार को जब पप्पल अपने पानी के प्लांट पर मौजूद था, तभी बदला लेने के लिए धर्मवीर, रणवीर
और राजेश लाठी और डंडे से लैस होकर पहुंचे और मारपीट करते हुए पप्पल को घायल कर दिया। पप्पल
के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल युवक को नजदीक के
अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस जुटी तलाश में, जल्द होगी गिरफ्तारी
इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द
ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here